यूपी के युवक की बनाई 'लकड़ी की बुलेट' की तस्वीरें हुईं वायरल, डीएम ने भी की तारीफ
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले एक युवक ने लकड़ी से बुलेट बाइक को मॉडिफाई किया है जिसकी तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं। पेशे से कारपेंटर युवक को इसे बनाने में करीब 3 महीने लगे व ₹80,000-₹90,000 की लागत आई। वहीं, बिजनौर के ज़िलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने भी युवक की कारीगरी की सराहना की है।
read more at ABP न्यूज़


