वॉर्नर ने खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बताया उपलब्ध, चयनकर्ता बोले- वह रिटायर्ड हैं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने खुद को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध बताया है जिसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "हमारी समझ से वह रिटायर हो चुके हैं।" बेली ने कहा, "तीनों प्रारूपों में वॉर्नर के शानदार करियर की सराहना की जानी चाहिए। वह पाकिस्तान में (चैंपियंस ट्रॉफी के लिए) नहीं होंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


