किन कारणों से आईएमएफ ने 2024-25 के लिए बढ़ाया भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान?
आईएमएफ ने 2024-25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 7% कर दिया है। आईएमएफ ने कहा कि ऐसा देश में (खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों) निजी उपभोग के लिए बेहतर संभावनाओं को देखते हुए किया गया है। आईएमएफ ने इससे पहले देश की जीडीपी वृद्धि दर के 6.8% रहने का अनुमान जताया था।


