Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तालिबान ने नए कानून के तहत जीवित चीज़ों की तस्वीरें पब्लिश करने पर लगाया बैन

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 16 October, 2024
अफगानिस्तान के तालिबान नैतिकता मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि नए कानून के तहत मीडिया पर सभी जीवित चीज़ों की तस्वीरें पब्लिश करने पर बैन लगाया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता सैफुल इस्लाम खैबर ने कहा है, "यह कानून पूरे अफगानिस्तान में धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा कि जीवित चीज़ों की तस्वीरें इस्लामी कानून के खिलाफ हैं।"