यूपी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा राशन कार्ड
यूपी सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को राशन कार्ड मुहैया कराने का फैसला लिया है। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशानुसार, सभी ज़िलों में विशेष अभियान चलाकर राशन कार्ड से वंचित ट्रांसजेंडरों की पहचान की जाएगी व उन्हें पात्र गृहस्थी श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 60-वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसजेंडरों को वृद्धाश्रम की सुविधा भी दी जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


