Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सरकारी कार्यक्रमों के लिए गाइडलाइन जारी, राष्ट्रीय गीत से होगी शुरुआत

short by Anuj / on Monday, 27 April, 2026
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। अब राज्य में होने वाले सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' से होगी फिर 'राष्ट्रीय गान' गाया जाएगा और कार्यक्रम का समापन 'बिहार राज्य गीत' से होगा। सरकारी कार्यक्रमों के साथ यह व्यवस्था शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होगी।