यूपी के सीएम का पोस्टर फाड़ने के आरोप में सपा की छात्र इकाई का नेता हुआ गिरफ्तार
आगरा (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर फाड़ने के आरोप में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दीपावली के मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर और नारे वाले पोस्टर शहरभर में लगाए थे। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
read more at भाषा


