Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर कोई शाहरुख या मेरे जैसा नहीं बनना चाहता: '90 घंटे/सप्ताह काम करने' पर अनुपम मित्तल

short by रौनक राज / on Saturday, 11 January, 2025
एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की '90 घंटे/सप्ताह काम करने' वाली सलाह पर ऑन्ट्रप्रेन्योर अनुपम मित्तल ने कहा है, "मैंने हफ्ते में 70-90 घंटे काम किया है...मुझे जब भी ज़रूरत होती है...ऐसा करता हूं।" हालांकि उन्होंने कहा, "लोगों को लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करना...बेतुका है…हर कोई शाहरुख खान, विराट कोहली या अनुपम जैसा नहीं बनना चाहता।"
read more at Republic