Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एफएसएसएआई अब ज़्यादा सक्रिय और उद्योग केंद्रित है: नेस्ले

short by मनीष झा / on Sunday, 27 October, 2024
नेस्ले इंडिया के चेयरमैन सुरेश नारायणन ने कहा है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के काम करने के तरीके में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में नियामक तेज़ी से प्रतिक्रिया देने के साथ अधिक सक्रिय और उद्योग-केंद्रित हो गया है। उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई के परीक्षण प्रक्रिया की विश्वसनीयता भी बढ़ गई है।