Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डिजिटल अरेस्ट को लेकर NPCI की नई चेतावनी; बताया- फर्ज़ी कॉल आने पर क्या करें?

short by ऋषि राज / on Saturday, 8 November 2025
एनपीसीआई ने बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। एनपीसीआई ने चेतावनी दी है कि साइबर ठग पुलिस, सीबीआई/अन्य सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर डराते और पैसे ठगने की कोशिश करते हैं। ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं, कॉल को इग्नोर करें और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।