यूपी में बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा
अमेठी (यूपी) में एक ही परिवार के 4 लोगों की घर में घुसकर बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतकों में सुनील कुमार नामक शिक्षक, उनकी पत्नी व दंपति के दो बच्चे शामिल हैं। सुनील किराए के मकान में रहते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कहा, "दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
read more at News18 हिंदी


