Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा ने माता प्रसाद पाण्डेय को बनाया यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

short by शिव / on Sunday, 28 July, 2024
सपा ने सिद्धार्थनगर ज़िले की इटवा सीट से विधायक माता प्रसाद पाण्डेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे और कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। सपा ने कमाल अख्तर को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया है।