Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सड़क पर खड़ी पंजाब रोडवेज़ की बस हुई चोरी, ढाबे पर खाना खा रहे थे ड्राइवर व कंडक्टर

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 17 December, 2024
पंजाब के फिरोज़पुर में चोरों ने सड़क किनारे खड़ी पंजाब रोडवेज़ की एक बस चोरी कर ली है। पुलिस ने बताया है कि घटना के वक्त बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस खड़ी कर एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। पुलिस ने बस बरामद कर एक चोर को पकड़ लिया और अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है।