Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया के किन देशों में नहीं है एक भी नदी?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 8 August, 2024
World Atlas की वेबसाइट के अनुसार, दुनिया के 19 देशों में एक भी नदी नहीं है। ये देश कोमोरोस, जिबूती, लीबिया, बहमास, बहरीन, कुवैत, मालदीव, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, यमन, माल्टा, मोनाको, वेटिकन सिटी, किरिबाती, नाउरू, टोंगा और तुवालु हैं। गौरतलब है, इन देशों में बहने वाली मौसमी जल धाराओं को तकनीकी रूप से नदी नहीं माना गया है।