Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा यूपी में 8वीं कक्षा का छात्र, मची अफरा-तफरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 11 August, 2024
बागपत (उत्तर प्रदेश) में एक स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। 12-वर्षीय छात्र बैग में छिपाकर तमंचा लाया था जिसकी सूचना अन्य छात्रों ने अध्यापकों को दी। तमंचा बरामद कर पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र का नाम स्कूल से काट दिया गया है।