राबड़ी देवी बनीं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष
आरजेडी एमएलसी राबड़ी देवी को एक बार फिर बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू होगा।
read more at इंडिया टीवी


