Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं को भी लुभा रहा है शेयर बाज़ार, डीमैट खातों में आई ज़बरदस्त उछाल

short by Tanya Jha / on Friday, 11 July, 2025
जून में 25 लाख नए निवेशकों ने शेयर बाज़ार में दिलचस्पी दिखाते हुए डीमैट खाते खोले हैं। यह जनवरी के बाद किसी महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, मार्च 2021 से दिसंबर 2024 के बीच पुरुषों के डीमैट खाते 2.65 करोड़ से बढ़कर 11.53 करोड़ हुए जबकि महिलाओं के 66 लाख से बढ़कर 2.7 करोड़ तक पहुंच गए।