कब और कहां लगाया गया था दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल?
दुनिया में सबसे पहला ट्रैफिक सिग्नल लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट के सामने 10 दिसंबर 1868 को लगा था। वहां एक खंभे के शीर्ष भाग पर सेमाफोर सिग्नलिंग आर्म्स थे जो ट्रैफिक को आगे बढ़ने या रुकने का निर्देश देने के लिए ऊपर-नीचे चलते थे। उसके ऊपर लाल-हरे रंग का लैंप था जो रात के समय गैस से चलता था।
read more at हिन्दुस्तान


