टीचर ने यूपी में छात्रा के घर पर खुद को मारी गोली; कहा- आखिरी बार पूछता हूं, शादी करोगी या नहीं
बुलंदशहर (यूपी) में एकतरफा प्यार में एक 38-वर्षीय शिक्षक ने शुक्रवार को 12वीं की छात्रा के घर की चौखट पर खुद को गोली मार ली। शिक्षक की हालत नाज़ुक है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के घर पहुंचे शिक्षक ने चौखट पर ही उससे पूछा था, "मुझसे शादी करोगी या नहीं? आखिरी बार पूछ रहा हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


