Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घर में मिली MP के डॉक्टर बाप-बेटी की लाश, सुसाइड नोट से पता चली आत्महत्या की वजह

short by अपर्णा / on Monday, 3 March 2025
भोपाल (एमपी) में एक 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला जबकि उनकी 36-वर्षीय डॉक्टर बेटी का शव दूसरे कमरे से मिला है। अनुमान है कि बेटी को ज़हर देने के बाद डॉक्टर ने फांसी लगाई। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, "बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं...मैं कई बीमारियों का शिकार हूं...थक गया हूं।"