Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन के संदिग्ध बॉलिंग ऐक्शन को लेकर ICC से हुई शिकायत

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 February 2025
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन की संदिग्ध गेंदबाज़ी ऐक्शन को लेकर आईसीसी से शिकायत की गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसपर कहा है कि कुहनेमैन के गेंदबाज़ी ऐक्शन का मूल्यांकन किया जाएगा व अवैध पाए जाने पर उसमें संशोधन करने तक उन्हें निलंबित किया जाएगा। गौरतलब है, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद उनके ऐक्शन पर सवाल उठे थे।