Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चिता पर लेटी 11 महिलाएं, कई ने लगाई प्रतीकात्मक फांसी; एमपी में किस बात का हो रहा विरोध?

short by Himanshu / on Friday, 17 July, 2026
छतरपुर (एमपी) में ₹44,605 करोड़ की केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी महिला-पुरुष पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं। इस दौरान लगभग 11 आदिवासी महिलाएं चिता पर लेट गईं और 6 महिलाओं ने प्रतीकात्मक फांसी लगाकर विरोध दर्ज किया। प्रभावित परिवार उचित मुआवज़ा, पुनर्वास और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।