नोएडा के स्कूल ने अभिभावकों से बच्चों के टिफिन में नॉनवेज न भेजने का किया अनुरोध, बताए 2 कारण
नोएडा (यूपी) के एक स्कूल ने अभिभावकों से कहा है कि वे बच्चों के टिफिन में नॉनवेज न भेजें। स्कूल ने कहा कि लंच के लिए सुबह बना नॉनवेज स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा कहा गया है कि शाकाहारी खाने का माहौल रखने से सभी बच्चे सहज महसूस करेंगे। इसपर कुछ अभिभावकों ने आपत्ति जताई है।
read more at ABP न्यूज़


