छत्तीसगढ़ में नदी में गिरी महिला को ओडिशा में बचाया गया, पैरों में बंधी थीं बेड़ियां
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में उफनती नदी में गिरी सरोजिनी चौहान नामक 33 वर्षीय महिला को गुरुवार को झारसुगुड़ा (ओडिशा) ज़िले में मछुआरों ने महानदी से बचाया। पुलिस ने बताया कि महिला के पैरों में बेड़ियां बंधी हुई थीं। महिला के भाई ने बताया, "वह मानसिक रोग से जूझ रही है जिसके चलते हमने उसके पैर बेड़ियों से बांध दिए थे।"
read more at इंडिया टीवी


