क्यों 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचे पेटीएम के शेयर?
पेटीएम के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 9% तक उछलकर 6 महीने के उच्चतम स्तर ₹542.50/शेयर पर पहुंच गए। ज़ोमैटो से चल रही एक डील की बातचीत इस तेज़ी का कारण हो सकती है। दरअसल, ज़ोमैटो ने एक्सचेंज को बताया था कि वह पेटीएम के मूवीज़ और टिकटिंग बिजनेस के कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


