एस्टोनिया के साहिल चौहान ने जड़ा टी20I क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ शतक
एस्टोनिया के साहिल चौहान ने सबसे तेज़ टी20I शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 32-वर्षीय साहिल ने साइप्रस के खिलाफ 27-गेंद में शतक जड़ा और उनके 144*(41) रनों की बदौलत एस्टोनिया ने 13-ओवर में 192-रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने नामीबिया के जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने फरवरी में नेपाल के खिलाफ 33-गेंद पर शतक जड़ा था।
read more at ABP न्यूज़


