जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमले बड़े संघर्ष का रूप ले सकते हैं: फारूक अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमले बड़े संघर्ष का रूप ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच शांति बनी रहे लेकिन इसके उलट टकराव का माहौल बनाया जा रहा है। हम प्रार्थना करेंगे कि वे (पाकिस्तानी) भी समझदार बनें।"
read more at भाषा


