Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10GB क्लाउड स्टोरेज से लेकर डिजिटल सिग्नेचर तक, कैसे काम करता है सरकार का एंटिटी लॉकर?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 21 January 2025
केंद्र के नैशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन ने एंटिटी लॉकर नामक एक आधुनिक डिजिटल प्लैटफॉर्म विकसित किया है। इस प्लैटफॉर्म पर बड़े संगठन, कंपनियां, एमएसएमई, ट्रस्ट और स्टार्टअप्स https://entity.digilocker.gov.in पर लॉग-इन कर सरकारी डेटाबेस से जुड़कर रियल-टाइम दस्तावेज़ एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ 10GB एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज और दस्तावेज़ों की प्रमाणिकता के लिए वैध डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा मिलती है।