बिहार के सभी सरकारी स्कूल में एक जैसी होगी बच्चों की ड्रेस, शिक्षा विभाग ने तय किया रंग
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस का रंग तय किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, 1-12वीं कक्षा तक की छात्राओं की समीज/शर्ट आसमानी नीले जबकि सलवार/स्कर्ट व दुपट्टा/हाफ जैकेट गहरे नीले रंग की होगी। वहीं, छात्र आसमानी नीले रंग की शर्ट व गहरे नीले रंग की पैंट पहनेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


