Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में दिनेश पटनायक बने भारत के नए उच्चायुक्त, तनाव के चलते भारत ने बुला लिए थे राजनयिक

short by मनीष झा / on Thursday, 28 August, 2025
वरिष्ठ राजनयिक दिनेश के पटनायक को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। दरअसल, भारत ने करीब 10 महीने पहले राजनयिक तनाव के चलते कनाडा से अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को वापस बुला लिया था। वर्तमान में पटनायक स्पेन में भारत के राजदूत के तौर पर कार्यरत हैं।