चीन ने मुंबई में ताइवान का कार्यालय खोले जाने पर जताया विरोध
चीन ने मुंबई में ताइवान का ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (टीईसीसी) खुलने पर भारत के समक्ष विरोध जताया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि ताइवान संग भारत किसी भी प्रकार की आधिकारिक बातचीत न करे। उन्होंने आगे कहा कि चीन के साथ संबंधों को सुधारने की प्रक्रिया में भारत बाधा डालने से बचे।
read more at भाषा


