पैसा कमाना गुनाह नहीं है लेकिन राजनीति पैसा कमाने का धंधा नहीं है: नितिन गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, "पैसा कमाना गुनाह नहीं है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बताता हूं कि पैसा कमाना चाहिए लेकिन राजनीति पैसा कमाने का धंधा नहीं है।" उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मेहनत से पैसा कमाना चाहिए। गडकरी ने आगे कहा कि उनके जीवन का सबसे बड़ा काम साइकल रिक्शा कि जगह ई-रिक्शा लाना रहा है।
read more at इंडिया टीवी


