राजस्थान व पंजाब पुलिस ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह के 3 गुर्गों को पंजाब पुलिस ने ऐंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर बठिंडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।
read more at दिप्रिंट


