पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने पर सीआरपीएफ जवान को किया गया बर्खास्त
सीआरपीएफ ने पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाने वाले जवान मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मुनीर पर उनकी पाकिस्तानी पत्नी की वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्हें भारत में रखने का आरोप है। सीआरपीएफ ने कहा, "उनके कार्यों को सेवा आचरण का उल्लंघन व राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।"
read more at Hindustan Times


