10 घंटे से डिजिटल अरेस्ट थे माता-पिता, यूपी के 13 वर्षीय लड़के ने सूझबूझ से उन्हें बचाया
बरेली (यूपी) पुलिस ने अपने परिवार को 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर स्कैम से बचाने वाले एक 13-वर्षीय लड़के को सम्मानित किया है। परिवार 10-घंटे से डिजिटल अरेस्ट था और वे अपनी सारी बैंक डिटेल और ज़ेवर-प्रॉपर्टी की जानकारी दे चुके थे। बकौल किशोर, उसने पिता से फोन फ्लाइट मोड में डालने को कहा और कॉल कटते ही पुलिस से संपर्क किया।
read more at News18 हिंदी


