8 घंटे पहले जन्मी बेटी और स्ट्रेचर पर आई पत्नी ने आर्मी जवान को दी अंतिम विदाई, रो पड़े लोग
सातारा (महाराष्ट्र) में भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव की अंतिम विदाई में मौजूद लोग फफक-फफककर रोने लगे। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पत्नी को अस्पताल से स्ट्रेचर पर पति के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। उनकी सिर्फ 8 घंटे पहले जन्मी बेटी को भी पिता को आखिरी बार देखने के लिए गोद में लाया गया।
read more at X (formerly Twitter)


