ताइवान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप; चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए झटके
ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान किसी नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है और इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।
read more at News24 हिन्दी


