भोपाल में दिवाली पर बिक रही है पाकिस्तान की पिस्ता से बनी मिठाई, कीमत है ₹24,000/किलो
भोपाल (मध्य प्रदेश) में दिवाली के मौके पर पिशोरी पिस्ता से बनी खास मिठाई ₹24,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है। पिशोरी पिस्ता पाकिस्तान से आयात किया जाता है और इसका नाम पड़ोसी देश के उस स्थान के नाम पर रखा गया है जहां वे उगाए जाते हैं। एक दुकानदार के अनुसार, पिशोरी पिस्ता अन्य पिस्ता से ज़्यादा स्वादिष्ट होता है।
read more at ABP न्यूूज़


