महाराष्ट्र में ₹25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, फडणवीस ने किया स्वागत
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में गढ़चिरौली में ₹25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर गिरिधर ने अपनी पत्नी संग आत्मसमर्पण कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरिधर पर 170 से अधिक मामले दर्ज हैं व उसकी पत्नी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। बकौल अधिकारी, नक्सली की पत्नी पर ₹16 लाख का इनाम घोषित था।
read more at X


