अंतरिक्ष में जाने वाले पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट ज़ीशान अली को चीन परोसेगा हलाल मीट
चीन के शेनझोउ-24 मिशन के ज़रिए अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट मुहम्मद जीशान अली को वहां हलाल भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 40-वर्षीय जीशान, पाकिस्तान वायुसेना में विंग कमांडर हैं और मिशन में पेलोड स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। वह तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर करीब एक सप्ताह रहेंगे और 90 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।
read more at News18 हिंदी


