यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज़ बने। गौरतलब है, ऋषभ पंत ने 28 गेंदों, कपिल देव ने 30 और शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


