भारत को पछाड़ पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बना ताइवान, भारत के मुकाबले मात्र 23% है GDP
भारत को पछाड़ते हुए ताइवान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है। ताइवान का मार्केट कैप $4.95-ट्रिलियन पहुंच गया जो भारत से करीब $30-बिलियन ज़्यादा है। खास बात यह है कि ताइवान की जीडीपी $976-बिलियन है जो 2026 में भारत की $4.15-ट्रिलियन जीडीपी का सिर्फ 23% है। अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग ताइवान से आगे हैं।
read more at Moneycontrol


