समय रैना के शो के कई तैयार एपिसोड नहीं हुए रिलीज़, सामने आए मेहमानों के नाम
माता-पिता के सेक्स पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की टिप्पणी से विवादों में आए कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के कई तैयार एपिसोड अभी यूट्यूब पर रिलीज़ नहीं हुए हैं। इन एपिसोड के मेहमानों में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल व आशीष विद्यार्थी, यूट्यूबर भुवन बाम और अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) शामिल हैं।
read more at Hindustan Times


