'वीआईपी' प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का किया गया गठन
दरभंगा (बिहार) में वीआईपी पार्टी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मुकेश की माता का निधन 10 वर्ष पहले हो चुका है।
read more at X


