हम बहुत अच्छे लोग हैं: भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाक ना जाने की खबर पर शोएब मलिक
भारतीय टीम के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाने की रिपोर्ट्स पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा है, "खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए…पाकिस्तानी टीम भी पिछले साल भारत गई थी।" उन्होंने कहा, "हम बहुत अच्छे लोग हैं…हम बड़े मेहमाननवाज़ हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई, आईसीसी से भारत के सभी मैच दुबई/श्रीलंका में कराने की मांग रखेगा।
read more at हिन्दुस्तान


