Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने जो बाइडन को भेंट किया चांदी से बना ट्रेन का मॉडल, उनकी पत्नी को दी पश्मीना शॉल

short by Monika sharma / on Sunday, 22 September, 2024
अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमे​रिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उपहार में चांदी से बना ट्रेन का मॉडल और उनकी पत्नी जिल बाइडन को पश्मीना शॉल दी है। ट्रेन के मॉडल को महाराष्ट्र के कारीगरों ने बनाया है जिसमें 92.5% चांदी का इस्तेमाल हुआ है। इस पर दिल्ली-डेलावेयर का साइनबोर्ड भी लगा हुआ है।