दिल्ली के रोहिणी में हुआ डबल मर्डर, दामाद ने मां-बेटी की कैंची मारकर की हत्या
रोहिणी (दिल्ली) के सेक्टर-17 में शनिवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी व सास की कैंची मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान 27-वर्षीय प्रिया व उनकी 63-वर्षीय मां कुसुम सिन्हा के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में रखा है।
read more at इंडिया टीवी


