महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में जीती अपनी सीट
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जीत दर्ज की है। फडणवीस को 1,29,401 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को 39,710 मतों के अंतर से हराया है। रुझानों में महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने पर फडणवीस ने कहा, "मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं।"
read more at ECI


