वैज्ञानिकों ने खोजा प्याज़ काटते समय आंखों से निकलने वाले आंसू से बचने का सबसे अच्छा तरीका
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने प्याज़ काटते समय आंसू से बचने का सबसे अच्छा तरीका खोजा है। उन्होंने बताया कि धारदार चाकू से धीरे-धीरे काटने या प्याज़ पर तेल लगाकर काटने से इससे बचा जा सकता है। शोधकर्ताओं ने हाई-स्पीड कैमरों और कंप्यूटर मॉडल के ज़रिए पता लगाया कि प्याज़ एक ही बार में आंसू निकालने वाला तरल नहीं छोड़ते।
read more at PNAS


