Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में शख्स ने की 11 वर्षीय भतीजे की निर्मम हत्या, गुप्तांग काटकर टैंक में छिपाया शव

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 21 April, 2025
ओडिशा के पुरी में एक शख्स ने अपने 11-वर्षीय भतीजे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। आरोपी ने उसका गुप्तांग भी काट दिया और उसका शव अपने घर के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या मानसिक विकृति के चलते की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।